उत्तराखंड समाचार

कैबिनेट मंत्री ने सुना प्रधानमंत्री की “मन की बात ” का 110वां संस्करण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में प्रत्येक माह के अंत में यह कार्यक्रम होता है।

देहरादून, 25 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून हाथीबड़कला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 76 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात “का 110वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में प्रत्येक माह के अंत में यह कार्यक्रम होता है। उन्होंने कहा हर संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई रोचक जानकारी देते हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज के संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रोन दीदी का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा समय के साथ – साथ ड्रोन का हमारे जीवन में एक विशेष महत्व हो गया है। उन्होंने कहा चाहे कृषि का क्षेत्र हो या सर्वेक्षण का क्षेत्र हो, उन्होंने कहा अब तो दूरस्थ क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से दवाइयां भेजी जा रही है। उन्होंने कहा इन सब महत्वपूर्ण विषयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी दी गई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में लोगों को अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है। इसलिए मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने सभी से मन की बात कार्यक्रम को सुनने की अपील भी की।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, बूथ अध्यक्ष अशोक राणा, शक्ति केंद्र संयोजक संजीव त्रिपाठी,युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, राहुल राणा, विनोद पुंडीर, प्रमोद थापा, रीता ज़ोरावर, मनोज भटनागर, ममता, रश्मि, अनीता, गीता, हेमा, निशा राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581