उत्तराखंड समाचार

सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो

देहरादून। डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो व्‍यक्तियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लालतप्पड़ क्षेत्र के बालकवारी चौक के पास खड़े ट्रक में प्रातः चार बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार टकरा गई। इससे स्कार्पियो में सवार एक युवती और ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि स्कार्पियो में सवार अन्य तीन व्‍यक्ति जख्मी हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड क्षेत्र में देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो व्‍यक्तियों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य व्‍यक्ति घायल हैं। लालतप्पड़ चौकी प्रभारी कविंद्र राणा ने बताया कि देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालकवारी चौक के पास स्तिथ काली मंदिर के समीप प्रातः 4 बजे खराब खड़े ट्रक में स्कार्पियो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो में सवार टिहरी निवासी 21 वर्षीय युवती खुशी और ट्रक ड्राइवर जसपुर निवासी मोहम्मद यासीन की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि स्कार्पियो में सवार अन्य दो लड़के और एक लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया है। इसमें चकराता निवासी दूसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। स्कार्पियो में सवार एक युवक रोहतक हरियाणा व दूसरा बिजनौर निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना का मुख्य कारण जिस स्थान पर ट्रक खराब खड़ा था, वहां पर अंधेरा होने के साथ ही ट्रक ड्राइवर ने ट्रक का इंडिकेटर नहीं जलाया था। साथ ही स्कार्पियो सवार तेज गति के साथ ही नशे की हालत में थे। उनके वाहन से बीयर की कई बोतलें भी मिली हैं। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के समय ट्रक ड्राइवर ट्रक का टायर निकाल रहा था। उसके शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581