उत्तराखंड समाचार

शिव मंदिर थानेश्वर महादेव में एसएसपी ने स्वयं कराया लोगों को भोजन

पुलिस के सहयोग से भंडारे का आयोजन

देहरादून। देहरादून की मित्र पुलिस ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर थानेश्वर महादेव में भंडारे का आयोजन किया। इस पावन अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी ने स्वयं भंडारे में उपस्थित लोगों को भोजन कराया।

आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर थाना रानीपोखरी परिसर में स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर थानेश्वर महादेव में स्थानीय जनता व पुलिस के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस पावन अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी द्वारा भी भंडारे में उपस्थित होकर भंडारे में आए लोगों को स्वयं भोजन कराया गया तथा थाना परिसर में सुंदर मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु स्थानीय जनता का धन्यवाद किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581