उत्तराखंड समाचार

बगीचे में सो रहे साधु को हाथी ने मार डाला

मौके पर मौजूद एक और फक्कड़ ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई

ऋषिकेश।  ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा किनारे पुलिस गेस्ट के पास बगीचे में सो रहे एक फक्कड़ साधु को हाथी ने मार दिया, जबकि दूसरा फक्कड़ हाथी के हमले से घायल हो गया। मौके पर मौजूद एक अन्य फक्कड़ साधु ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। वहीं घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इससे स्वर्गाश्रम क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र चंद रमोला ने बताया कि तड़के 2.30 बजे एक हाथी जंगल से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में घुस आया। हाथी ने यहां भागीरथी धाम मार्ग पर पुलिस गेस्ट हाउस के पास बगीचे में सो रहे फक्कड़ साधु मदन दास (50) पुत्र अनिल दास निवासी वार्ड-4, अभिमन्यु घाट, थानेसर, कुरुक्षेत्र, हरियाणा पर अचानक हमला बोल दिया। हाथी ने पहले मदन दास को पटका और फिर अपने पैरों तले रौंदकर उसकी जान ले ली। इस बीच हाथी ने अन्य फक्कड़ को ठोकर मारकर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद एक और फक्कड़ ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हाथी गेस्ट हाउस के बगीचे से होकर जंगल की ओर भाग गया। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक काफी समय से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रह रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581