आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़भारतसोशल मीडिया वायरल

रिया थापा के लिए कैंडल मार्च आयोजित

राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने की एनटीए को ख़त्म करने की मांग

देहरादून। क्लेमेंटाउन नई बस्ती में कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने नीट परीक्षा लीक में अपनी जान दे चुकी क्षेत्र की बेटी रिया थापा के लिए कैंडल मार्च निकाला और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तथा एनटीए को ख़त्म करने की मांग की। इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि रिया थापा ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि सिस्टम ने रिया का मर्डर किया है और जब तक ऐसे नाकाबिल शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं हो जाता और बच्चों की जान की दुश्मन बन बैठी एनटीए ख़त्म नहीं हो जाती हम अब ये लड़ाई नहीं छोड़ेंगे। 97 % से बारहवी कक्षा पास करने वाली होनहार बच्ची पूरा जीवन छोड़ हमे छोड़ कर चली गई। रिया की मौत का जिम्मेदार देश का शिक्षा व्यवस्था और उसकी कुर्सी संभाले बैठा शिक्षा मंत्री है। नई बस्ती क्लेमेंटाउन में रखी गई मीटिंग में क्षेत्र वासियों ने साथ मिलकर क्षेत्र की बेटी रिया थापा को श्रद्धांजलि दी और परीक्षाओं के लगातार लीक होने पर गहरा रोष प्रकट किया। सभी ने मोमबत्ती जलाकर जहाँ बेटी को याद किया वहीं शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की तथा एनटीए को ख़त्म करने की माँग की।
इस अवसर पर बस्ती के अध्यक्ष पदम रोका, जीवन कुमार, तुला राणा, यमुना, जया थापा, नीमा थापा, पीयूष गौड़, बीना, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, बीएस थापा, राम कुमार यादव, सूरत लंबा, शमशेर, मित्तल, अमन सिंह, आयुष सेमवाल, अजय रावत, गौतम नौटियाल आदि सभी साथी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button