उत्तराखंड समाचार

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम

राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को बढावा देने का हमारा प्रयास है,

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने आज देहरादून में प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के सुअवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मलित हुई। इस दौरान लोक कलाकारों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा की ऐसे आयोजन से निश्चित रूप से हमारे जवानों की दैनिक थकान भरी दिनचर्या में एक सकारात्मक परिणाम आता है और वह मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं। साथ ही इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हमारी संस्कृति के विभिन्न रूप रंग भी देखने को मिलते हैं। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को बढावा देने का हमारा प्रयास है, हमारी युवापीढी अपनी लोककला, लोकसंस्कृति से जुड़े इसकी भी आज बेहद जरूरत है और ऐसे आयोजन लोककला को बढावा देने और युवा कलाकारों को प्रोत्साहन देने का भी काम करते हैं। साथ ही इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरडी जवानों को सम्मानित करने के साथ सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को भी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में निदेशक जितेंद्र सोनकर, उपनिदेशक शक्तिसिंह सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और पीआरडी जवान व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581