उत्तराखंड समाचारक्राइम

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे महिला उप निरीक्षक सरोज नौटियाल, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल अभिषेक शामिल थे।

ऋषिकेश। नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया हैं। कोतवाली ऋषिकेश में एक महिला ने लिखित तहरीर देते हुये पुलिस को बताया की उनकी 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ नीरज कुमार पुत्र नामालूम निवासी श्याम पार्क साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के द्वारा बहला फुसला कर दुष्कर्म किया गया हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश को अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश में एक टीम गठित की गई। गठित टीम फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी करते हुए, सर्विलांस की सहायता लेकर अभियुक्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई तथा गठित टीम के द्वारा नामजद अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र स्वर्गीय बंधु निवासी श्याम पार्क साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश स्थाई निवासी ग्राम मटूरीलाल, पोस्ट इंद्र जनपद मऊ, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष को साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे महिला उप निरीक्षक सरोज नौटियाल, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल अभिषेक शामिल थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581