उत्तराखंड समाचारक्राइम

अवैध कच्ची शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बनबसा क्षेत्रान्तर्गत10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 शराब तस्करो को गिरफ्तार कर लिया हैं।

चम्पावत। नशामुक्त उत्तराखण्ड 2025 के क्रम में चम्पावत पुलिस ने नशे के तस्कर के विरूद्ध कार्यवाही की। बनबसा क्षेत्रान्तर्गत10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 शराब तस्करो को गिरफ्तार कर लिया हैं।

मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में देवेंद्र पींचा पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी चम्पावत, टनकपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के क्रम में थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत थाना बनबसा पुलिस द्वारा बनबसा क्षेत्र से अभियुक्त देबू मंण्डल पुत्र विकास कुमार मंण्डल निवासी वार्ड नं. 05 मीना बाजार थाना बनबसा के कब्जे 5 लीटर अवैध कच्ची शराब व अभियुक्त रवि उर्फ गन्ठा पुत्र किशन लाल बिरिया थाना जलालाबाद जिला शाहजहॉपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मीना बाजार थाना बनबसा जिला चम्पावत निवासी के कब्जे से  5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना बनबसा मे मुकदमा अपराध सख्या 111/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम देबू मंण्डल व मुकदमा अपराध सख्या 112/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम रवि उर्फ गन्ठा पंजीकृत किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581