उत्तराखंड समाचारदेश

गाँधी जयन्ती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

अपर पुलिस महानिदेशक ने दिलाई अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शपथ

देहरादून 02 अक्टूबर। गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पीवीके प्रसाद अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी एवं उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

तत्पश्चात पीवीके प्रसाद ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर अमित सिन्हा अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, वी मुरूगेशन अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस दूरसंचार, एपी अंशुमान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्रीमती विम्मी सचदेवा पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय, नीलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक पी/एम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button