उत्तराखंड समाचार

कांग्रेसियों ने किया राजभवन कूच

भाजपा सरकार कर रहीं प्रतिशोध की राजनीति

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बाद कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में भी इसका असर देखने को मिला है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से राजभवन कूच किया। प्रदर्शनकारियो का कहना था की कांग्रेस पार्टी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगी। कांग्रेस पार्टी सोनिया-राहुल गांधी के साथ खड़ी है। कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के किसी भी दमनकारी कदम से डरेंगे नहीं।” ऐसी प्रतिशोध की राजनीति पहले कभी नहीं देखी गई। सरकार को आवाज दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।” इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा की लोकतंत्र में हर उठती आवाज को मोदी सरकार अपनी दमनकारी कृत्यों के साथ उस आवाज को दबा देना चाहती है, कांग्रेस यह होने नहीं देगी।

राजभवन कूच करने वालों मे मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत, विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, विधायक जसपुर आदेश चौहान, विधायक नानकमत्ता गोपाल राणा, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मसूरी मनमोहन मल्ल, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद कोमल बोहरा, उर्मिला थाप, जिला अध्यक्ष संजय किशोर, अश्वनी बहुगुणा, आनंद त्यागी, प्रवीण त्यागी, अरुण शर्मा, सागर लांबा, प्रियांश छाबड़ा, पुनीत कुमार, नीरज नेगी,अजय रावत, कुलदीप चौधरी, मनीष वर्मा, नागेश रतूड़ी, राजीव कुंज आदि शामिल रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464