उत्तराखंड समाचारदेश

राज्यपाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राजभवन में किया गया प्रार्थना सभा का आयोजन

देहरादून 02 अक्टूबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में भातखंडे संगीत महाविद्यालय देहरादून, के कलाकारों द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन- ‘‘वैष्णव जन तो तैने कहिये जे पीर पराई जानि रे‘‘, ‘‘श्री राम चन्द्र कृपालु भजुमन’’ तथा ‘‘रघुपति राघव राजा राम’’ की संगीतमय प्रस्तुति दी गयी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने पूरी दुनिया के लिए सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त किया है। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं जिससे युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी सादगी व सरलता भरा जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राज्यपाल ने कहा कि हमें इन महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर विकसित एवं विश्व गुरु भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य करना होगा।

इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, उप सचिव एन.के. पोखरियाल, अनु सचिव जी.डी. नौटियाल, वित्त नियंत्रक श्रीमती तृप्ति श्रीवास्तव व राजभवन के अन्य अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581