उत्तराखंड समाचारदेश

25 नाली भूमि में की जा रही भांग की खेती को किया नष्ट

स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में किया जागरुक

पिथौरागढ़। थाना जाजरदेवल पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने संयुक्त रूप से ग्राम क्वीतड़ व रूम सकुन क्षेत्रान्तर्गत लगभग 25 नाली भूमि में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को किया नष्ट। इस दौरान टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरुक भी किया।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर, नशा मुक्त देवभूमि, उत्तराखण्ड अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत अवैध रुप से भांग की खेती करने, नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डेय एवं उप निरीक्षक हेम चन्द्र तिवारी, प्रभारी एसओजी/एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के नेतृत्व में जाजरदेवल पुलिस एवं एसओजी/एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम क्वीतड़ व रूम सकुन क्षेत्रान्तर्गत लगभग 25 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, हेड कांस्टेबल गोविन्द वर्मा, चालक प्रकाश नगरकोटी, कांस्टेबल दशरथ राणा, व एसओजी/एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम मे हेड कांस्टेबल अशोक बुदियाल, कांस्टेबल आनन्द खनका, कांस्टेबल सोनू कार्की, कांस्टेबल गोविन्द रौतेला शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581