उत्तराखंड समाचारदेश

राज्य में बढ़ते नशे के खिलाफ महिलाओं का जन आक्रोश

आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन

देहरादून। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में पैर पसार रहे नशे के खिलाफ पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल के माध्यम से दिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को ज्ञापन प्रेषित किया।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि देहरादून के विभिन्न वार्डों में अलग-अलग स्थान पर जिस तरह से नशे का कारोबार हो रहा है उसकी चपेट में आकर हमारा समाज दूषित होता जा रहा है। कावली रोड, छबील बाग, गांधी ग्राम, न्यू पटेल नगर, ब्रहमपुरी, राजीव नगर, सपेरा बस्ती, मद्रासी कॉलोनी, राजीव नगर कंडोली, नवादा, बदरीपुर, राजपुर, मुस्लिम कॉलोनी, इनामुला बिल्डिंग, मच्छी बाजार, मन्नू गंज, तिलक रोड, जैसे क्षेत्रों में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। सरकार को इसके खिलाफ कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। युवाओं को प्रशिक्षण और नशे से होने वाली हानि का तुलनात्मक अध्ययन होना अति आवश्यक है। इसकी शुरुआत स्कूल, कॉलेज, सामाजिक स्तर पर अभियान के माध्यम से प्रचार प्रसार को बढ़ावा देकर युवाओं व उनके परिवार को जागरूक करने का कदम उठाने में शासन और प्रशासन अहम भूमिका निभा सकता है।

पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल को ज्ञापन सौपने वालों मे मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया, महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भंडारी, वरिष्ठ नेत्री सुधा पटवाल, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदेश सैनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरिता गौतम, जिला उपाध्यक्ष यामिनी आले, वार्ड अध्यक्ष सुनीता बिष्ट, पूनम, राजवीरी शर्मा, नीनाकांत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581