उत्तराखंड समाचार

संस्कृत भाषा में विश्व-कल्याण की भावना निहित : राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि पिछले वर्ष 08 अगस्त को संस्कृत सप्ताह की घोषणा राजभवन से की गयी।

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेश वासियों को संस्कृत सप्ताह के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि संस्कृत भाषा भारत की आत्मा है, यह विश्वकल्याण की भाषा है। राज्यपाल ने कहा कि पिछले वर्ष 08 अगस्त को संस्कृत सप्ताह की घोषणा राजभवन से की गयी। उन्होंने संस्कृत भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए संस्कृत सप्ताह और संस्कृत दिवस मनाने की पहल की है। प्रदेश में संस्कृत सप्ताह प्रारम्भ हो गया है और लोग उत्साह, उमंग और हर्ष उल्लास के साथ संस्कृत सप्ताह मना रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत भाषा के साथ देवभूमि का विशेष लगाव है। यहां अनेक ऋषि-मुनियों ने तपस्या की और संस्कृत के महान ग्रन्थों में ज्ञान-विज्ञान-साहित्य और संस्कृति का अनमोल खजाना हमें मिला है।  उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा और उसमें निहित ज्ञान सम्पदा में सम्पूर्ण विश्व का कल्याण, शांति, सहयोग और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना निहित है। यह केवल एक भाषा नहीं है, यह भारतीय संस्कृति की प्राणवायु है। राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत भाषा के संरक्षण के लिए जो लोग कार्य कर रहे हैं, उनके कल्याण के लिए भी हमें गंभीरता से सोचना होगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581