उत्तराखंड समाचारधर्म

मां शाकुंभरी देवी सांस्कृतिक सेवा समिति की बैठक आयोजित

मेरा देश मेरी माटी की तर्ज पर होंगे कार्यक्रम : बालेश गुप्ता

देहरादून, 13 अगस्त। मां शाकुंभरी देवी सांस्कृतिक सेवा समिति देहरादून की बैठक आज तिलक रोड कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन करने पर सर्व सम्मति बनी। मां शाकुंभरी देवी सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष बालेश गुप्ता ने बैठक मे बताया की इस वर्ष मां बृजेश्वरी देवी योगमाया मंदिर खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून में होने वाले कार्यक्रम मेरा देश मेरी माटी की तर्ज पर होंगे। प्रातः मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण होगा और इसी के साथ देशभक्ति के गीत गाए जाएंगे सभी को मिष्ठान का प्रसाद वितरित होगा। इस अवसर पर देश प्रेम से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा। इस अवसर पर सुधीर जैन, बालेश कुमार गुप्ता, कपिल गुप्ता, मोती दीवान, विनोद कश्यप, शिवम गुप्ता, प्रेम प्रकाश जोशी, जितेंद्र मलिक, दयाल चंद्र गुप्ता, गजेंद्र सिंह कश्यप, अनिरुद्ध जिंदल, राकेश दिलावरी, नीलम गुप्ता, शशि जैन, मीना गुप्ता, यशोदा कश्यप, निर्मल दीवान, सचिन जैन, मीडिया प्रभारी संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581