उत्तराखंड समाचार

तीन दुकानों में हुई एक साथ चोरी

चोरों ने तीन दुकानों में लगाई सेंध

देहरादून। शहर कोतवाली से कुछ कदम की दूरी पर पलटन बाजार में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने पलटन बाजार स्थित गढ़वाल साड़ीज, बाबा कलेक्शन, मीनाक्षी फैशन की सीलिंग तोड़कर एक ही रात में चोरी की। चोरी की घटना के कारण व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया है। छत तोड़कर एक के बाद एक दुकान में घुसे चोरों ने नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पलटन बाजार में जंगम शिवालय के पास स्थित कपड़ों की तीन दुकानों में चोरी की घटना सामने आई। रात को दुकान बंद कर घर गए दुकानदार जब सुबह दुकान पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पलटन बाजार में स्थित गढ़वाल साड़ीज, बाबा कलेक्शन और मीनाक्षी फैशन में सीलिंग तोड़कर एक ही रात में चोरी की गई। व्यापारियों ने बताया कि पूर्व में भी इसी प्रकार की घटना घंटाघर स्थित गेलार्ड, गुप्ता हैंडलूम और अरविंद कलेक्शन में हुई थी। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581