आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरदेशन्यूज़मौसमसोशल मीडिया वायरल
फायर सर्विस सतर्क : लक्ष्मणझूला के होटलों का निरीक्षण
किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

पौड़ी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्गत निर्देशों के क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी श्री राजेन्द्र खाती द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्र के होटलों एवं अन्य संस्थानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण देते हुए आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई एवं बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु संबंधित प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।




