उत्तराखंड समाचार

फीडबैक से कांग्रेस में उत्साह का संचार

महिलाओं का अधिक मतदान कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र में किए गए वायदों का परिणाम है।

देहरादून। विभिन्न क्षेत्रों से मिले फीडबैक से कांग्रेस में और अधिक उत्साह का संचार हुआ है। बूथों और जिला स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर पार्टी मान रही है कि कमजोर समझे जाने वाले बूथों पर भी उसके पक्ष में अच्छा मतदान हुआ है। उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी बूथों, जिला स्तरीय संगठन के आधार पर मतदान के रुझान की पुख्ता सूचनाएं जुटाने में लगी हैं। प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी एवं पार्टी प्रत्याशी मतदाताओं के रुख को लेकर ज्यादा पुख्ता सूचनाओं के लिए विभिन्न स्रोतों से संपर्क साधते रहे। पार्टी बूथ स्तरीय कार्यकर्त्‍ताओं के साथ बूथों पर तैनात टीम के सदस्यों से भी मतदान के बारे में वस्तुस्थिति जानने का प्रयास कर रही है। निचले स्तर पर प्राप्त आंकड़ों से प्रदेश संगठन को सूचित किया जा रहा है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मतदान के बाद भाजपा में अंतरकलह उसके लिए आईने की तरह है। अनुशासन के नाम पर दूसरे दलों को उपदेश देने वाली पार्टी मतदान के बाद से ही निराश दिख रही है। बेहतर होगा कि भाजपा को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले सोच-विचार करे।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि मतदान को लेकर बूथ, ब्लाक और जिला इकाइयां विभिन्न स्रोतों से लगातार संपर्क कर रही हैं। जानकारी से यह सामने आ रहा है कि कांग्रेस के पक्ष में अच्छा मतदान हुआ है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं का अधिक मतदान कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र में किए गए वायदों का परिणाम है।

वहीं उत्तराखंड राज्य के पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट करते हुये लिखा हैं की चुनाव में कांग्रेस के लिए अच्छी खबरें राज्य भर से आ रही हैं। मैं इन अच्छी खबरों के लिए सभी क्षेत्रों को धन्यवाद देना चाहता हूँ। अल्मोड़ा व हरिद्वार को कहना चाहता हूंँ कि, मैं गौरवान्वित हूंँ कि आप दोनों संसदीय क्षेत्र मुझे भूले नहीं हैं। आपका आशीर्वाद निरंतर मेरे साथ है। मेरी जीवन की यात्रा के अंतिम पहर तक भी आप अपना आशीर्वाद मुझ पर बनाए रखें। मैं एक गौरवान्वित जनप्रतिनिधि के रूप में ही जीवन की अंतिम विदाई चाहूंगा और आपका स्नेह यदि मुझको निरंतर बना रहेगा तो मेरे लिए यही सबसे गौरवपूर्ण प्रसंग होगा।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581