उत्तराखंड समाचार

चारधाम यात्रा के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मानित

पुलिस अधीक्षक चमोली ने किया पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित

चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा कोतवाली श्री बद्रीनाथ में अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनी एव चारधाम यात्रा के दौरान सराहनीय, अच्छे कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ क्षेत्र में निवासरत पुलिस पेंशनरों के साथ गोष्ठी कर उनका हालचाल जाना।
आज पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा कोतवाली श्री बद्रीनाथ में नियुक्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों, एसडीआरएफ, होमगार्ड व पीआरडी के जवानों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनी तथा भोजनालय, स्वास्थ्य, पारिवारिक, व्यक्तिगत, जमीन संबंधी या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या को उनके संज्ञान में लाये जाने के निर्देश दिये, ताकि समस्याओं का उचित समाधान किया जा सके। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा बताया गया की कोतवाली श्री बद्रीनाथ में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारीगणों, होमगार्ड्स तथा पीआरडी के जवानों द्वारा चारधाम यात्रा के प्रारम्भ से ही कड़ी मेहनत, लगन व यात्रियों की सेवा भाव के साथ किये गये अपने कर्तव्यों निर्वहन के कारण ही अब तक लगभग ग्यारह लाख पचास हजार श्रद्धालुओं को सकुशल दर्शन कराने के उपरान्त उनके गन्तव्य को भेजा जा चुका है साथ ही श्रद्धालुओं के द्वारा भी पुलिस द्वारा किये गये मानवीय कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण श्रद्धालुओं के आवागमन में कुछ कमी आयी है लेकिन आने वाले समय में पुन: श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होनी तय है। इसके लिये सभी को पुन: अपने कर्तव्य निर्वहन हेतु सजग होकर कार्य करने की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस बल द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाया गया व अधीनस्थ कार्मिकों के कल्याण हेतु नियमित रूप से कार्य करने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहकर ईमानदारी से साथ अपने कर्तव्य निर्वहन किये जाने की हिदायत भी दी गयी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा कोतवाली बद्रीनाथ क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों व पुलिस साथियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा भारत के प्रथम गांव माणा में निवास कर रहें पुलिस पेंशनरों के साथ गोष्ठी/वार्ता कर उनकी कुशल क्षेम पूछी गई और पेंशनरों द्वारा बतायी गयी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। गोष्ठी में उपस्थित पेंशनरों द्वारा दिये गये सुझावों पर अमल करते हुए उनमें कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया।
पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा पुलिस पेंशनरों को अवगत कराया की किसी भी प्रकार की सहायता व सहयोग हेतु निःसंकोच जनपद पुलिस को सूचना देने पर उनकी पुलिस द्वारा हरसम्भव सहायता की जाएगी। तत्पश्चात महोदय द्वारा गोष्ठी में उपस्थित पुलिस पेंशनरों को कम्बल वितरित किये गये। श्री बद्रीनाथ धाम में यात्राकाल के दौरान सराहनीय, अच्छे कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बद्रीनाथ श्री कैलाश चन्द्र भट्ट सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।
सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारी :-
1-वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली श्री बद्रीनाथ लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण
2- अ. उप निरीक्षक यातायात मुकेश कुमार
3- अ. उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह
4- अ. उप निरीक्षक संजय पुण्डीर
5- हेड कांस्टेबल अवतार
6- हेड कांस्टेबल अजय कृतवाण
7- कांस्टेबल कुलदीप सिंह
8- कांस्टेबल नवीन कुमार
9- कांस्टेबल सन्तोष सिंह
10- कांस्टेबल प्रवीण सिंह
11- कांस्टेबल देवेन्द्र (एसडीआरएफ)
12- कांस्टेबल शेखर नागरकोटी (एसडीआरएफ)
13- हो.गा. शैलेन्द्र
14- हो.गा. ईश्वरी
15- हो.गा. सुखदेव
16- पीआरडी बलवन्त
17- पीआरडी योगम्बर

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581