उत्तराखंड समाचार

डीएम को ज्ञापन सौपते उक्रांद कार्यकर्ता।

भाजपा और कांग्रेस की सरकारें हर बार चुनावों मे इस प्रकार के जुमले लेकर आती है,

देहरादून। देहरादून की महत्वाकक्षी मेट्रो परियोजना प्रारम्भ कराये जाने की मांग को लेकर उत्तराखण्ड क्रांति दल ने जिलाअधिकारी को ज्ञापन सौपा।
आज उत्तराखण्ड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष विजेंद्र रावत ने जिलाअधिकारी से मुलाक़ात कर राजधानी देहरादून की महत्वाकक्षी मेट्रो परियोजना प्रारम्भ कराये जाने के लिए ज्ञापन दिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष विजेंद्र रावत ने कहा की यह जनहित का प्रोजेक्ट है, सरकार इस परियोजना को जनसंख्या कम होने का कारण बताकर ठंडे बस्ते मे डाल रही है। जबकी यही सरकार विगत चुनावों मे बड़े-बड़े वादे कर रही थी। उक्रांद इसकी घोर निंदा करता है। भाजपा और कांग्रेस की सरकारें हर बार चुनावों मे इस प्रकार के जुमले लेकर आती है, और लोगो की भावनाओं से खिलवाड़ कर वोट लेकर भूल जाती है। महानगर उपाध्यक्ष शंखधर ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों मे सुनील ध्यानी, प्रताप कुंबर, किरण रावत कश्यप, अशोक नेगी मीनाक्षी धिल्डियाल, एस एस विष्ट, धर्मवीर नेगी, रेखा शर्मा आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581