उत्तराखंड समाचारक्राइम

किशोर के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

चमोली। मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोर के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को थाना गैरसैण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के आदेश पर चमोली पुलिस ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत शांति/ कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में आज थाना गैरसैण पर मनोहर लाल निवासी ग्राम फरकंडे तहसील गैरसैण जनपद चमोली द्वारा सूचना दी कि उसके पुत्र राहुल जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके साथ एक टैक्सी ड्राइवर विजय पुत्र शहवीर निवासी ग्राम थाला गैरसैण द्वारा मारपीट की गई। थाना गैरसैण पुलिस ने तहरीर पर तत्काल कार्यवाही करते हुए गैरसैण थाने पर एनसीआर न.-4/23 धारा-323 आईपीसी व धारा 151/107/116(3) सीआरपीसी पंजीकृत कर अभियुक्त विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581