उत्तराखंड समाचार

विभाग लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करें : जिलाधिकारी

समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना नोडल विभाग सिंचाई विभाग को प्रेषित करेंगे।

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री जल संरक्षण एवं सवर्द्धन अभियान के अन्तर्गत सम्पादित कराये जाने वाले कार्यों के संबंध में बैठक लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जल संरक्षण संवर्द्धन अभियान के अन्तर्गत सघन वृक्षारोपण, चाल -खाल निर्माण, खंती निर्माण, चेकडैम निर्माण, जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण इत्यादि कार्य प्राथमिकता के आधार सम्पादित करायें। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना नोडल विभाग सिंचाई विभाग को प्रेषित करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन हेतु विभाग लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करेंगे। जिनकी नियमित समीक्षा की जाएगी उन्होंने नोडल विभाग को कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य गुणवत्तापूर्वक को इसका विशेष ध्यान रखें। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधि. अभि. सिंचाई राजेश लांबा, अधि. अभि. उत्तराखण्ड जल संस्थान राजेन्द्र पाल, अधि. अभि. उत्तराखण्ड जल संस्थान पेयजल निगम मिसा सिन्हा, वन विभाग सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग शिक्षा विभाग, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, देहरादून इत्यादि विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581