उत्तराखंड समाचार

माध्यम से मतदान की गोपनीयता

भंग करने पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया हैं।

देहरादून, 15 फरवरी। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान की गोपनीयता भंग करने पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया हैं।

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉ वीरेंद्र नाथ गुप्ता प्रभारी उड़नदस्ता 24-ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र सामान्य निर्वाचन 2022 ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुये बताया की 24 ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कनक धनाई द्वारा स्वयं को बूथ में मशीन के सामने खड़ा दिखाकर तथा ललित सक्सेना द्वारा वोटर सेल्फी प्वाइंट में वीवीपेट में कांग्रेस के प्रत्याशी जयेन्द्र चंद्र रमोला व हाथ का पंजा के निशान का स्लीप फेसबुक पर फोटो अपलोड कर मतदान की गोपनीयता भंग करने संबंधित दिया गया। क्योंकि मतदान केंद्र बूथ पर इस प्रकार फोटो खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों व्यक्तियों कनक धनाई एवं ललित सक्सेना के विरुद्ध कोतवाली पर मुकदमा अपराध संख्या-96/2022 धारा- 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button