उत्तराखंड समाचार

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने अधीनस्थों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

मौसम में मार्ग खोलने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

रुद्रप्रयाग। कर्तव्य निर्वहन में स्वयं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखे जाने के पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
वर्तमान समय में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के चलते जनपद के कई स्थानों पर सड़क मार्ग बाधित हो जा रहे हैं, जिनको कि खोले जाने की कार्यवाही सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से की जा रही है। ऐसे मौसम में मार्ग खोलने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बाधित हो रहे स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गयी है। इसके अतिरिक्त केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग भी कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो रहा है व कहीं-कहीं ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने की सम्भावना बनी है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सभी अधीनस्थ प्रभारियों व कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत करते हुये कहा की सर्वप्रथम स्वयं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इस हेतु आपके थाना/चौकियों में उपलब्ध आपदा उपकरणों के साथ उपलब्ध हैलमेट को अनिवार्य रूप से धारण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, विषेशकर ऐसे स्थान जहॉं पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का भय इत्यादि हो, हैलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। ड्यूटी पर नियुक्त होने वाले पुलिस कार्मिकों के पास बरसाती, टॉर्च, छाता इत्यादि अर्थात पूर्ण रूप से गियर होकर उनके कर्तव्य पर नियुक्त किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। केदारनाथ धाम जाने वाला सड़क मार्ग बाधित होने के कारण यात्रा हेतु आ रहे श्रद्धालुओं को कस्बा रुद्रप्रयाग, जवाड़ी इत्यादि स्थानों पर निरन्तर अनाउंसमेंट के माध्यम से व उनको रोककर भली-भॉंति ब्रीफ कर सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरने हेतु प्रेरित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आने/जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित पार कराये जाने व इस हेतु यात्रा मार्ग पर नियुक्त एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व डीडीआरएफ से भी आवश्यक सहयोग लिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद क्षेत्रान्तर्गत किसी भी स्थान पर मार्ग अवरुद्ध होने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं से व्यक्तिगत समन्वय स्थापित कर मार्ग खुलवाने की कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करते हुए मार्ग बाधित होने की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को दिये जाने व जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के स्तर से सम्बन्धित विभागों को सूचित किये जाने के निर्देश दिये गये। जहॉं तक सम्भव हो सके, बारिश के इस मौसम में लोगों को अनावश्यक सफर करने के लिए हतोत्साहित किये जाने के निर्देश दिये गये। जनपद के थाना क्षेत्रान्तर्गत से होकर जाने वाले अन्य वैकल्पिक मार्गों की वास्तविक जानकारी ज्ञात कर श्रद्धालुओं/आम जनमानस को विशेष परिस्थितियों में उनका प्रयोग किये जाने हेतु बताया जाये। आपदा उपकरणों को तैयारी की दशा में रखने के साथ ही अत्यन्त जरूरी उपकरणों को थाना वाहन में अनिवार्य रूप से रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं। थाना क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार की आपात स्थिति आने पर आम जनता से सम्बन्धित वॉलिन्टियर्स से भी सहयोग प्राप्त किये जाने के निर्देश दिये गये।अपने संचार सम्बन्धी उपकरणों को पूरी तरह से चार्ज रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस कार्मिकों को दिये गये निर्देशों के साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं, आम जनमानस से भी पुलिस प्रशासन को सहयोग दिये जाने, किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल किये जाने की अपील की गयी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581