उत्तराखंड समाचारक्राइम

3 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

रुद्रप्रयाग। कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 पेटी शराब बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 07 एफडी 1595 बलैनो कार सवार एक व्यक्ति देवेन्द्र सिंह पुत्र दिगपाल सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट भेंटी थाना नन्दानगर घाट जिला चमोली के कब्जे से 03 पेटी (36 बोतल) मैक्डॉवल मार्का शराब बरामद की गयी। जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे आरक्षी संदीप सिंह कोतवाली सोनप्रयाग, पीआरडी अंकित कोतवाली सोनप्रयाग शामिल थे। इस वर्ष के यात्रा काल में रुद्रप्रयाग पुलिस ने कुल 35 मुकदमों में 53 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1175 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है। बरामद हुई शराब का अनुमानित मूल्य 7,63,750 रुपये है। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध धरपकड़ अभियान निरन्तर जारी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581