उत्तराखंड समाचार

आरएएफ बटालियन जवानो ने किया कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च

संस्थाओं की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया।

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस देहरादून द्वारा पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशो के अनुक्रम मे जनपद मे शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं स्थानीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास एवम जनसहभागिता पुलिसिंग स्थापित किये जाने के लिये पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर के पुलिस बल तथा आरएएफ 108 बटालियन मेरठ उत्तर प्रदेश के निरीक्षक मय आरएएफ बटालियन जवानो के साथ कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के ब्रहमपुरी, लोहियानगर, कमला पैलस, निरंजनपुर मण्डी, ब्रहमणवाला मे संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया। उक्त के अतिरिक्त आरएएफ बल को आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्यवाही हेतु कोतवाली क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां, अति-संवेदनशील एवं संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान व रास्तों की जानकारी देकर सामाजिक संगठनों/संस्थाओं की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581