उत्तराखंड समाचारराजनीति

विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

मुख्य सचिव एसएस संधू एवं डीजीपी अशोक कुमार के साथ संयुक्त रुप से बैठक करती उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण।

देहरादून, 06 अक्टूबर। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मुख्य सचिव एसएस संधू एवं डीजीपी अशोक कुमार के साथ संयुक्त रुप से बैठक की। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विषयों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहें। कानून व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे, शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं शासन के अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में बातचीत की। विशेष तौर पर अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए कहा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581