उत्तराखंड समाचार

पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार नागपाल ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर आरोप

विकास केवल कागजों तक सीमित रह गया है

देहरादून। आज हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा रावत के समर्थन में विभिन्न क्षेत्रों में जन सभाएं आयोजित की गई और जनता से आव्हान किया गया कि वह आने वाली 14 तारीख को कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा रावत को भारी मतों से विजई बनाएं। श्यामपुर और मीठी बेरी में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार नागपाल ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगा है। विकास केवल कागजों तक सीमित रह गया है और आज जो भी यह लोग मंचों से विकास की बातें करते हैं वह सिर्फ झूठ और फरेब है। इसका उदाहरण आज यहां श्यामपुर में सड़कों की बदहाली को देख कर पता चल रहा है कि कितना विकास यहां पर हुआ है। सड़कों में एक और दो फीट के गड्ढे हो गए हैं लोगों का चलना दूभर हो रखा है। विकास सिर्फ कागजों में ही बोला है धरातल पर यह आज तक नहीं उतर पाया है। क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाते हुए मनीष कुमार ने कहा कि उन्होंने केवल और केवल जनता का वोट लिया और आज तक क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस कार्य योजना नहीं बनाई जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। जबकि जनता ने इन्हें डबल इंजन लगा कर दिया था और आज स्थिति यह है कि उनके दोनों इंजन फेल हो गए हैं। केवल लोगों भाजपा ने को झूठ और फरेब और जुमलो की बारिश करके ठगा है। मनीष कुमार ने क्षेत्रीय जनता से आह्वान करते हुए कहा कि 14 तारीख को वह भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और कांग्रेस की सरकार बनाएं ताकि प्रदेश में खुशहाली आ सके और अमन-चैन कायम हो सके।

कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर पाराशर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आशीष नौटियाल, सेवादल के प्रदेश सचिव शंकर सिंह मेहरारू, शानू अंसारी, देवेंद्र बिष्ट अनिल सिंह बलबीर देवांग ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य शानू अंसारी, अनिल चौहान, साजिद अली, नूर मोहम्मद अंसारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवादल के प्रदेश सचिव शंकर सिंह मेहरारू, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज नेगी,   नीरू देवी, विक्रम चौधरी, हरदयाल सैनी, बाबू राम, चंद्रा, शिवम सती, शोभित बिष्ट, लियाकत अंसारी, असीम, ताराचंद, शमीम अहमद, सोमपाल, कमल, आशीष, गुलफाम, जगदीश, बाबू, सलीम अहमद, फरीद, रियाजुल, फारूक अंसारी समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581