उत्तराखंड समाचार

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से महिला की मौत, दो बच्चे घायल

पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया

देहरादून, 06 जून। कोटला संतूर में एक ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसके कारण एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे मे ले लिया है।
आज प्रातः 11.30 बजे प्रेमनगर थाना पुलिस को कंट्रोल रूम ने सूचना मिली कि कोटला संतूर में एक ट्रैक्टर-ट्राली से स्कूटी सवार महिला दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर पीडी भट्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से स्कूटी सवार पर टक्कर मारी गयी थी। जिसमें स्कूटी सवार एक महिला महेशी देवी पत्नी बाग सिंह नेगी उम्र 47 वर्ष निवासी आमवाला थाना प्रेमनगर देहरादून की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी, तथा एक लडकी दीक्षा पुत्री बाग सिंह नेगी निवासी आमवाला थाना प्रेमनगर देहरादून व एक बालक उमंग पुत्र चंद्र सिंह नेगी निवासी आमवाला थाना प्रेमनगर देहरादून घायल अवस्था में थे। जिन्हें पुलिस की सहायता से 108 के माध्यम से राजकीय उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर भेजा गया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थाना पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे मे ले लिया है। पुलिस का कहना हैं की मृतका के परिजनों से दुर्घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581