उत्तराखंड समाचार

ऑनलाईन ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

साईबर सैल व डोईवाला पुलिस की संयुक्त टीम ने किया शातिर ठग को गिरफ्तार

देहरादून, 06 जून। फ़र्ज़ी मंगेतर बनकर ऑनलाईन ठगी करने वाले शातिर ठग को साईबर सैल व डोईवाला पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 15 अप्रैल को थाना डोईवाला पर चाँदमारी डोईवाला निवासी महिला द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था कि 10 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल से उसका परिचित बनकर बात कर आवेदिका के पेटम एकाउंट से 76000 रूपये धोखाधडी से मोबाईल खरीदने के नाम पर उनसे ऑनलाईन ट्रासंफर कराये गये है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये मुकदमा अपराध सख्या -113/2023 धारा 420 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर लिया। प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा उक्त घटना की जानकारी उच्चाधिकारीगणो को दी गई, उक्त धोखाघडी के सम्बन्ध मे पुलिस उप महा-निरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पँजीकृत अभियोग मे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर ठगे गये रूपयो की बरामदगी किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध व ग्रामीण तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गये। उक्त प्रकरण ऑनलाईन ठगी से सम्बन्धित होने के दृष्टिगत पुलिस क्षेत्राधिकारी ऑप्स जनपद देहरादून द्वारा स्वयं उक्त प्रकरण मे पर्यवेक्षण करते हुए प्रभारी निरीक्षक डोईवाला के नेतृत्व मे एसओजी देहरादून एवं थाना डोईवाला पर संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो तथा घटना मे प्रयुक्त हुए मोबाईल नम्बरो का विशलेषण करते हुए घटना के अनावरण हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए उपयुक्त मुखबिर नियुक्त किये गये। गठित टीम द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी ऑप्स देहरादून के पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन मे अपेक्षानुरूप आज बालकुआंरी चौक लालतप्पड से अभियुक्त विपिन कुमार सैनी पुत्र बिलासी निवासी डाडा पट्टी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। थाना पुलिस का कहना हैं की अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
थाना पुलिस के अनुसार अभियुक्त विपिन कुमार सैनी से अभियोग के सम्बंध मे पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसने बी फार्मा किया है, तथा श्यामपुर मे अपने रिश्तेदार के यहाँ रह कर नौकरी की तलाश कर रहा हैं, उसने पैसों के लालच में डोईवाला निवासी महिला का फोन नम्बर लेकर योजना बनाकर कथित रूप से उसका मंगेतर बनकर मोबाईल फोन खरीदने की बात करके ऑनलाईन 76000 हजार रूपये 02 अलग-अलग खाते में मंगवाये थे, जिसमे से उसने 58000 रूपये वीरभद्र ऋषिकेश के मोबाईल विक्रेता के खाते मे तथा 18000 रूपये श्यामपुर ऋषिकेश के एक दुकानदार के खाते मे महिला से धोखाघडी कर ट्रांसफर कराये व 18000 रूपये उसी समय उसने उक्त दुकानदार से ले लिये थे, शेष 58000/- रूपये दूसरे खाते मे थे, चूंकि इस घटना की जानकारी पुलिस को हो गयी थी, इस कारण उसने पुलिस के डर के कारण उक्त रूपये नही ले पाया व उक्त धनराशि पुलिस द्वारा उपरोक्त खाते फ्रीज करा दी गयी थी। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जो उसने 18000 रूपये धोखाघडी से प्राप्त किये थे वो खर्च कर दिये है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581