उत्तराखंड समाचार

प्रोजेक्ट वित्तीय साक्षरता के तहत छात्र-छात्राओं ने की पुलिस महानिदेशक से मुलाकात

कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा साईबर क्राइम से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रश्न पूछे गये,

देहरादून 3 जून। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली की वित्तीय साक्षरता इकाई वित्त शाला के छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट वित्तीय साक्षरता के तहत राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में शिष्टाचार भेंट की। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय ने एसआरसीसी कॉलेज द्वारा आयोजित प्रोजेक्ट वित्तीय साक्षरता की विधिवत शुरूआत करते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता के साथ ही वित्तीय सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है।
उन्होनें बताया कि डिजिटल माध्यम से होने वाले वित्तीय लेनदेन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। साथ ही छात्र-छात्राओं से अपील की कि ग्रामीण क्षेत्रों मे प्रोजेक्ट वित्तीय साक्षरता के दौरान साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा साईबर क्राइम से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रश्न पूछे गये, जिसके सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक, महोदय ने छात्र-छात्राओं को साईबर क्राइम से बचाव हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दिये। इससे पूर्व वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत प्रोजेक्ट लीडर आयुष द्विवेदी ने बताया कि एसआरसीसी कॉलेज दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों में वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत जागरूकता के कार्यक्रम किए जाते हैं। जिसमें आम लोगों को बजटिंग, सेविंग एवं टैक्सेशन के बारे में जानकारी दी जाती है। इसी क्रम में 03 जून से 08 जून तक उत्तरकाशी के बड़कोट एवं नौगांव क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से आम जनों को वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक किया जायेगा। इस मौके पर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर अश्वनी कुमार व ऑसिटेंट प्रोफेसर सुश्री शैफाली भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581