उत्तराखंड समाचारधर्म

हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने के वक्त से लगातार खराब चल रहा मौसम

हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक

देहरादून। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग में बर्फ पड़ी होने के कारण व भारी बारिश के अलर्ट एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा रोकी गयी है। वहीं हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी के बाद आज गुरुवार को गुरुद्वारे के सेवादारों ने हेमकुंड आस्था पथ पर पड़ी बर्फ को साफ करने का अभियान चलाया। हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने के वक्त से लगातार मौसम खराब चल रहा है। आगामी दो-तीन दिन तक मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सरकार ने हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण रोक दिया है। हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। मौसम खराब होने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 62 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इस बार चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने के वक्त से लगातार मौसम खराब चल रहा है। आगामी दो-तीन दिन तक मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सरकार ने हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण रोक दिया है। हेमकुुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू हुई है। यात्रा से ठीक पहले हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग से बर्फ हटाई गई। पांच दिन के भीतर हेमकुंड साहिब में 5600 से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581