आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

गैरसैंण पुलिस की मेहनत लाई रंग

6 दिन की तलाश के बाद बरामद हुआ कीमती कैमरा

चमोली। गैरसैंण पुलिस की मेहनत लाई रंग, 6 दिन की तलाश के बाद बरामद हुआ 1.80 लाख का कीमती कैमरा, युवक ने पुलिस का जताया हृदय से आभार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 21 नवंबर को थराली निवासी एक युवक द्वारा कोतवाली गैरसैंण में सूचना दी गई कि गैरसैंण भ्रमण के दौरान उनका कीमती कैमरा कहीं गुम हो गया है। कैमरे की कीमत लगभग 1.80 लाख रुपये थी। कीमती कैमरा खोने से युवक काफी परेशान था। युवक की परेशानी को देखते हुए अपर उपनिरीक्षक अनिल आगरी द्वारा युवक से कैमरे के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की तथा स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई। गैरसैण पुलिस के निरंतर प्रयासों से उक्त गुम हुए कैमरे को सकुशल बरामद कर लिया गया। कैमरा स्वामी को कोतवाली गैरसैंण बुलाकर उनका कीमती कैमरा सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ कैमरा वापस पाकर युवक ने गैरसैंण पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581