उत्तराखंड समाचार

सेना हमारे देश का गौरव : विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा क्षेत्र सभी प्रदेशवासियों को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में बधाई दी।

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ने बद्रीनाथ मार्ग कोटद्वार में स्थित प्रेक्षागृह में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडाउन द्वारा आयोजित कारगिल युद्ध में शहीदों के शौर्य दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण और कर्नल ओम प्रकाश और कर्नल अजय कुंवर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी वीर सपूतों को नमन करते हुए शहीद हुए सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित करी। विधानसभा क्षेत्र सभी प्रदेशवासियों को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में बधाई दी। उन्होंने बताया सेना हमारे देश का गौरव है और आज कारगिल विजय दिवस के दिन हम उन सभी सैनिकों को याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने इस देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने मातृशक्ति के नमन करते हुए बताया की आज एक घर से जब सैनिक बॉर्डर पर देश की सेवा के लिए निकलता है तो वह घर एक विश्वास के साथ उस मातृ शक्ति को छोड़ कर चला जाता है जहां वह महिला उस सैनिक के माता पिता, बच्चे व घर संभालती है। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया की उनके द्वारा शहिद वीर सैनिकों के सम्मान में सैन्य धाम का निर्माण कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री द्वारा हर शहीद परिवार के परिजनों को नौकरी देने का विश्वास दिलाया है। विधानसभा अध्यक्ष ने वीर सपूतों को याद करते हुए उनकी कुर्बानी जाया ना जाए कहते हुए आने वाले युवाओं में देश भक्ति हो ऐसी विचारधारा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद हुए सैनिकों के परिजन माताएं, दादी, बहने, पिता, भाई आदि लोगों को सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने उनके बलिदान को सर्वश्रेष्ठ बताकर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करी। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत सैनिक संगठनों  के अध्यक्षों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर कर्नल ओमप्रकाश, कर्नल अजय कुंवर, कर्नल बीएस गुसाईं, कैप्टन गजेंद्र मोहन धस्माना, जिला अध्यक्ष बिरेंद्र रावत, पंकज भाटिया, हरी सिंह पुंडीर आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581