उत्तराखंड समाचार

कार अनियंत्रित होकर गिरी, दंपती सहित पुत्र घायल

सभी बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

ऋषिकेश: दिल्ली से बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार की कार गूलर पुल के पास अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। दुर्घटना में दंपती और उनका तीन वर्षीय पुत्र घायल हो गया। एसडीआरएफ की मदद से सभी घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया गया।ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर आज शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे मुनिकीरेती के गूलर क्षेत्र में एक वैगनआर कार पुल से नीचे गिर गई। मुनिकीरेती से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मदद के लिए व्यासी चौकी से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि मौके पर टीम ने रेस्क्यू कर एक दंपती और उनके छोटे बच्चे को घायल अवस्था में निकाला, जिन्हें चिकित्सालय पहुंचाया गया।घायलों में अमित (32 वर्ष) पुत्र रोहतास, निवासी अमर कालोनी, गोकुलपुरी, ईस्ट दिल्ली, अम्बिका (30 वर्ष) पत्नी अमित, दिव्यांश (तीन वर्ष) पुत्र अमित शामिल हैं। यह सभी बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। एसडीआरएफ रेसक्यू टीम में हेड कांस्टेबल सुरेश प्रसाद बिजल्वाण, हिमांशु, तरुण, मुकेश विनोद गैरोला शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581