उत्तराखंड समाचार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के वीर सैनिकों का देश की आजादी से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

देहरादून। प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड के वीर सैनिकों का देश की आजादी से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उत्तराखंड के वीर सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने में कभी भी पीछे नहीं हटे तथा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत उन्हीं वीर शहीदों में शामिल है जिन्होंने उत्तराखण्ड राज्य का नाम देश ही नहीं पूरे विश्व में रोशन किया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों से चाहे सीमा विवाद हो या आतंक की समस्या उन्होंने देश के सैनिकों को निडर होकर देश की रक्षा करने का हौसला दिया। भारतीय सेना में उनके शौर्यपूर्ण सराहनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है देश की रक्षा के लिए दी गई उनकी सेवायें सदैव याद की जायेंगी तथा कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें उनके साहसपूर्ण निर्णयों के लिए सदैव याद करेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष देहरादून डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी, वीरेन्द्र पोखरियाल, अमरजीत सिंह, मानवेन्द्र सिंह, लक्ष्मण नेगी, सुलेमान अली, नवनीत सती, शीषपाल बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581