उत्तराखंड समाचार

जिलाधिकारी के निर्देश पर नालों की सफाई

नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा नगर ऋषिकेश की समस्त जनता से अपील की गई है कि अपने घर के आसपास की नालियों को साफ रखें।

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आगामी मानसून काल के दृष्टिगत नगर निगम, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नालों, नालियों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून द्वारा नालों एवं नालियों की सफाई निरंतर गतिमान है। आज नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत ऋषिनगर चुना भट्टा, गोविन्दगढ से दुर्गा डेयरी, भण्डारी बाग से इन्द्रेश हास्टिपटल पुल, चन्द्रमणी शमशान घाट नाला, रक्षा विहार चुना भट्टा, बंजारावाला आजाद विहार आदि स्थानों पर उपकरण एवं पर्यावरण मित्रों के माध्यम से नालों एवं परिसरों की सफाई कार्य गतिमान है। वही जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम ऋषिकेश द्वारा  नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत पूर्व तैयारी करते हुए विशेष अभियान चलाते हुए नगर के सभी नालों की सफाई की जा रही है। नगर निगम द्वारा 20 पर्यावरण मित्रों की एक विशेष नाला  सफाई टीम बनाई गई है। साथ ही एक जेसीबी, एक पोकलेन, तथा चार ट्रैक्टर ट्रॉली  नाला सफाई व्यवस्था में लगाई गई है। नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा नगर ऋषिकेश की समस्त जनता से अपील की गई है  कि अपने घर के आसपास की नालियों को साफ रखें। उनमें गंदगी ना होने दे। नालियों में घर का कूड़ा करकट ना डालें। घर का कूड़ा डोर टू डोर वाहन को दें।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581