उत्तराखंड समाचार

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने किया अति संवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण

क्षेत्र के समस्त पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने तथा आचार संहिता के नियमों का पालन

देहरादून, 27 जनवरी। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा ऋषिकेश शहर के अति संवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 के परिपेक्ष्य में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने, अपने-अपने थाना क्षेत्र के समस्त पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने तथा आचार संहिता के नियमों का पालन कराने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आदेश निर्देश दिए गए। आज पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के साथ ऋषिकेश शहर के अति संवेदनशील पोलिंग बूथों ज्योति विकलांग स्कूल ऋषिकेश, ऋषिकेश पब्लिक स्कूल, लाला जातिराम स्कूल रेलवे रोड, शिशु मंदिर रेलवे रोड, टीएचडीसी ऋषिकेश का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा चुनाव के समय अति संवेदनशील पोलिंग बूथों पर आने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर इस संबंध में उपस्थित अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581