उत्तराखंड समाचार

वनाग्नि की रोकथाम के लिए थाना नाचनी पुलिस का विषेश जागरूकता कार्यक्रम

थाना मुनस्यारी पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार लोगों को वनाग्नि, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, नशे के दुष्परिणामों, महिला अपराधों, बाल अपराधों आदि विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है, ताकि अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसी क्रम में थाना नाचनी के थानाध्यक्ष श्री मंगल सिंह नेगी मय टीम द्वारा ग्राम मॉडम, बमन गांव, ला झेकला, मगर बाला, बिर्थी आदि गांवों में वनाग्नि से बचने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ग्रामवासियों को वनाग्नि को रोकने के उपायों की जानकारी दी गई और नशे के दुष्परिणामों, महिला अपराधों, साइबर क्राइम आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में थानाध्यक्ष मुनस्यारी, श्री अनिल आर्या की अध्यक्षता में मुनस्यारी ब्लॉक कार्यालय में बीडीयो मुनस्यारी, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष निर्मला पाण्डे, स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा विभाग व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। जागरूकता कार्यक्रम में बाल अपराधों जैसे बाल यौन अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराधों, नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही आपातकालीन नंबर 112, 1098, 1090, 1930 आदि के बारे में भी जानकारी साझा की गई। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button