उत्तराखंड समाचारदेश

जन औषधि केंद्र खोलने का निर्णय स्वास्थय सेवाओं के क्षेत्र मे ऐतिहासिक कदम : नरेश बंसल

प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने आज जन औषधि दिवस पर देहरादून के टैगोर विला सदाशिव मन्दिर प्रांगण में प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न आमजनो को किट प्रदान की व सम्मानित किया। शिविर में भारी संख्या में लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त संबंधी जाँचे कराई। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने प्रधानमंत्री जन औषधि के संदर्भ में सभी को जागरूक किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने कहा की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा जन औषधि केंद्र खोलने का निर्णय स्वास्थय सेवाओं के क्षेत्र मे ऐतिहासिक कदम है, इससे जहाँ रोजगार के अवसर मिले हैं वही आमजन को इलाज के लिए दवाई कम से कम दाम पर मिलने से राहत हुई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक राजपुर खजान दास, उत्तराखंड पीएमबीजेपी हेड तपन, हरीश नारंग, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581