उत्तराखंड समाचार

जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित

पिटकुल के अधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्य हेतु टैक्निकल बिड हो गई है माह सितम्बर 2023 तक कार्य पूर्ण होगा।

देहरादून, 05 मार्च। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को जिला उद्योग मित्र की समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्यागिक क्षेत्र में मूलभूमि सुविधाएं बनाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी कार्यवाही करें साथ महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को समन्वय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने औद्योगिक आस्थान पटेलनगर से व्यवस्थित यातायात संचालन, निष्प्रोज्य विद्युत पोल हटाने, ट्रेफिक हेतु संचार तार विद्यमान पोल पर शिफ्ट करने, रेहड़ी-ठेली वालो द्वारा अतिक्रमण हटाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए। साथ ही जिला महाप्रबन्धक उद्योग को निर्देशित किया कि आद्यौगिक आस्थानों में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की समन्वय बैठक बुलाए। आद्योगिक आस्थान में शौचालय निर्माण कार्यों की मांग पर जिलाधिकारी ने सिडकुल को शौचालय निर्माण करवाने तथा स्थायी निर्माण होने तक औद्यागिक आस्थान में मोबाईल टाॅयलेट लगाने के निर्देश दिए। आद्यौगिक आस्थान सेलाकुई क्षेत्र में 220 केवीए सब स्टेशन का निर्माण कार्यों में देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। पिटकुल के अधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्य हेतु टैक्निकल बिड हो गई है माह सितम्बर 2023 तक कार्य पूर्ण होगा। औद्यागिक आस्थान में सड़क मरम्मत एवं निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र में पार्किग व्यवस्था बनाने की मांग पर जिलाधिकारी कार्यवाही का आश्वासन दिया। ईएसआई हास्पिटल हेतु विकासनगर क्षेत्र में भूमि चिन्हित करने तथा सेलाकुई में एक अन्य सब स्टेशन के लिए भूमि चिन्हित किये जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत नेगी, उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, अर्चित डावर, सिद्वार्थ एवं अन्य उद्योगपतियों सहित, पिटकुल, सिडकुल, यूपीसीएल आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581