आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

आखिरकार मान गए पांचों निहंग सिख

फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुद्वारे के बाहर सिक्योरिटी फोर्स तैनात है।

द्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बदरीनाथ हाईवे पर स्थित नगरासू गुरुद्वारा की छत पर चढ़े पांचों निहंग सिख आखिरकार मान गए हैं। अब वो नीचे उतरने को तैयार हैं। आज ही पंजाब से निहंग सिखों का दल नगरासू गुरुद्वारा पहुंचा था, जिन्होंने गुरुद्वारा की छत पर चढ़े पांचों निहंग सिखों से बात की। इसके बाद छत पर चढ़े सभी निहंग सिख नीचे उतरने को तैयार हो गए। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुद्वारे के बाहर सिक्योरिटी फोर्स तैनात है।
वहीं कर्णप्रयाग निहंग सिख विवाद मामले पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रेसिडेंट हरमीत सिंह कालका का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का एक डेलीगेशन उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला। हमने 16 जून को कर्णप्रयाग में हुई घटना पर बातचीत की। वह हर चीज़ को सीरियसली मॉनिटर कर रहे हैं और उन्होंने हमारी बात सुनी।

Related Articles

Back to top button