उत्तराखंड समाचार

बिना अनुमति के काटे गए पेड़ों पर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

साथ ही पुल संख्या नवाबगढ खनन पट्टो के समीप बसी बस्ती में लोगों की सत्यापन कराने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि संचालित न हो।

देहरादून, 05 मार्च। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत पेड़ों के अवैध कटान, अवैध प्लाटिंग, अवैध अतिक्रमण की शिकायतों पर आज खैरीगांव प्रेमनगर, कंडोली, भूरपुर मौजा ईस्ट हॉपटाउन एवं ढकरानी में उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के क्षेत्र, पुल संख्या नवाबगढ आदि स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उहोंने उपस्थित अधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नहर किनारे अवैध कब्जाधारियों पर कार्यवाही करने तथा कब्जामुक्त करते हुए निगम की भूमि पर घेरबाड़ करने एवं नदी तटीय क्षेत्र में अवैध रूप रह रहे लोगों का सत्यापन करने तथा किसी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति न हो इसका भी कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खैरीगांव प्रेमनगर एवं कंडोली के निरीक्षण के दौरान उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि फलदार वृक्षों का कटान न हो इसके लिए टीमों द्वारा मौके पर नियमित निरीक्षण किया जाए, बिना अनुमति के काटे गए पेड़ों पर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कंडोली में हो रही प्लाटिंग का निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी विकासनगर को निर्देशित किया कि मौके पर पूर्ण जमीन नापजोख करें, खरीदी गई भूमि से अधिक भूमि पर कब्जा होने पर भूमि को कब्जामुक्त करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए। साथ ही पेड़ों के अवैध कटान पर प्रभागीय वनाधिकारी,उप जिलाधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी को जांच करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कंडोली में नाला पाटकर प्रतीत हो रही प्लॉटिंग में जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश उप जिला अधिकारी विकासनगर को दिए। भुरपुर मौजा ईस्ट हॉप्टाउन में 02 पेड़ो की अनुमति पर 02 अधिक पेड़ काटे जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मौके पर निरीक्षण करते हुए उद्यान विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा किसी भी प्रकार की वृक्ष कटान पर शिकायत आने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होनंे अवैध पेड़ कटान करने वालो के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही करने को निर्देशित किया। भुरपुर इस्टहोपटाउन में की जा रही अवैध प्लाटिंग का भी निरीक्षण किया इस दौरान देखा गया कि नहर तोड़कर प्लाटिंग की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ढकरानी में नहर किनारे यूजेवीएनएल की भूमि पर हुए अतिक्रमण पर यूजीवीएनएल के अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारी विकासनगर को निर्देशित किया कि नहर की पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए अतिक्रमण मुक्त भूमि पर तार-बाड़ लगवाएं। साथ ही पुल संख्या नवाबगढ खनन पट्टो के समीप बसी बस्ती में लोगों की सत्यापन कराने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि संचालित न हो। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, तहसीलदार चमन सिंह, उद्यान से आर सी वर्मा, सहित यूजेवीएनएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581