उत्तराखंड समाचार

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध नोटिस जारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 64 लोग अनुपस्थित रहे

देहरादून, 18 जनवरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को समग्र, समावेशी एवं सुरक्षित ढंग से सम्पादित करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी के निर्देशन में सर्वे आॅडिटोरियम एवं कम्युनिटी हाॅल में पीठसीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियो को नोडल अधिकारी कार्मिक/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की देख-रेख में प्रशिक्षण दिया गया। अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/नोडल अधिकारी कार्मिक के.के मिश्रा ने अवगत कराया की आज दूसरे दिन के प्रशिक्षण में 1136 कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 64 लोग अनुपस्थित रहे। बिना औचित्य पूर्ण कारणों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध जिला निर्वाचन/जिलाधिकारी देहरादून की ओर से नोटिस जारी किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि कई कार्मिकों द्वारा उनके कोविड संक्रमण होने की सूचना दी जा रही हैं उन्होंने ऐसे समस्त कार्मिकों कों अपने विभाग के माध्यम से सूचित करने अथवा अपने परिजनों के माध्यम से आपदा कन्ट्रोलरूम को रिपोर्ट सहित सूचित करने को कहा। उन्होंने बताया कि कई केन्द्रीय संस्थानों द्वारा अपने कार्मिकों की सूचना नहीं दी जा रही है ऐसे संस्थानों को भी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से कारण बताओ नोटिस प्रेषित किये जा रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर टेªनर जिला प्रचायतराज अधिकारी एम.एम खान, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह, सेवायोजन अधिकारी प्रवीन गोस्वामी द्वारा कार्मिकों को प्रशिखण दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581