उत्तराखंड समाचार

राजनैतिक स्वर्थो की पूर्ति के लिए षड्यंत्र पर उतरी कांग्रेस : चौहान

पूर्व सीएम हरीश रावत के उस बयान को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जिसमे वह पेपर लीक की अफवाह को तूल देते नजर आ रहे है।

देहरादून, 14 फरवरी। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस युवाओं को राजनैतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए युवा शक्ति का दुरूपयोग कर षड्यंत्र पर उतर गयी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही युवाओं को भड़काकर सरकार को बदनाम और अराजकता की स्थिति उत्पन्न करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के बड़कोट मे कांग्रेस के नगर अध्यक्ष का आंदोलनकारियों के समर्थन का दिखावा और सरकार के खिलाफ विष बमन इसी का नतीजा है। पहले युवाओं को उकसाकर पीछे से पॉवर सेंटर बनी कांग्रेस अब सामने दिखने लगी है। उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत के उस बयान को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जिसमे वह पेपर लीक की अफवाह को तूल देते नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि पहले नकल के विरोध मे कड़े कानून की पैरवी करने वाले कांग्रेसी अब कानून पर शक जता रहे है, जबकि कानून मे जो प्रावधान है उसमे सब स्पष्ट है। कांग्रेस को युवाओं के हित से कुछ भी लेना देना नही है और वह राजनैतिक स्वार्थ के लिए युवाओं को भड़काकर एक एजेंडे पर कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581