उत्तराखंड समाचार

18 जून को जनपद में वृहद स्तर पर आयोजित किया जायेगा स्वच्छता अभियान : झरना कमठान

स्वच्छता अभियान से पहले एवं बाद में सफाई स्थल की फोटो एवं वीडियोंग्राफी की जायेगी।

देहरादून। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने रेखीय विभाग के अधिकारियों के साथ 18 जून को जनपद में वृहद स्तर पर प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक चार घण्टे की स्वच्छता अभियान को सफल आयोजन हेतु समीक्षा बैठक ली। उन्होंने नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश व नगर पालिका परिषद डोईवाला, विकास नगर, मसूरी एवं नगर पंचायत हर्बटपुर, सेलाकुई एवं समस्त ब्लाक के मिशन प्रबंधक एनआरएलएम व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 2 दिन के भीतर सफाई अभियान हेतु अपने अपने क्षेत्र के कार्य स्थल निर्धारित कर रिर्पोट प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिया विजेता स्कूली बच्चों एवं पर्यावरण मित्र को पुरस्कृत किया जायेगा। स्वच्छता अभियान से पहले एवं बाद में सफाई स्थल की फोटो एवं वीडियोंग्राफी की जायेगी। अभियान से पूर्व सभी एक साथ स्वच्छता की शपथ लेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कमठान ने स्वच्छता अभियान को लेकर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गये निर्देर्शों को अक्षरशः पालन करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 जून 2023 को प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक चार घण्टे की स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिकारी, कर्मचारी एवं सभी प्रतिभागी आपस में समन्वय से कार्य करेंगे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को स्वच्छता अभियान हेतु कार्यस्थलों को निर्धारित कर दो दिन के भीतर सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक कार्य के डाक्यूमंेन्टेशन किया जायेगा तथा कार्य से पूर्व एवं कार्य के बाद उक्त सफाई स्थलों की फोटो व वीडिया बनायेगे। कहा कि प्रत्येक कार्य स्थल पर स्वच्छता शपथ लेने के साथ सभी श्रमदान करेंगे। उन्होंने स्वच्छता अभियान को लेकर नगर निगम तथा नगर पालिका, नगर पंचाय स्तर पर कूड़ा निस्तारण हेतु स्थल निश्चित करने के साथ ही टीमों का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होेने इस कार्य में समस्त एन.जी.ओ, स्कूली बच्चों, विभिन्न संगठनों को स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कराने को कहा। साथ ही रेखीय विभाग को निर्देशित किया कि कार्यस्थल पर झाड़ू ,दस्तानें सहित आवश्यक सामाग्री की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में भी सफाई कराने तथा आॅफिस के सफाई कर्मचारी को सम्मानित करवाने को कहा गया। कार्यक्रम प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। नगर निगम तथा नगर पालिका को श्लोगन तथा जिंगल के माध्यम से स्वच्छता अभियान के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि 12 एवं 13 जून को श्लोगन एवं पेंटिग प्रतियोगिता करवाने तथा प्रथम व द्वितीय विजेताओं की पेंटिग डिसप्ले कराने तथा स्कूली बच्चों की रैली निकालेगें। बैठक में अपर मुख्य नगर आयुक्त जगदीश लाल, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोनवाल, नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581