उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

एग्री सर्विस सेंटर के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रुद्रप्रयाग, 05 फरवरी। मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यरत स्टाफ द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना के निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष अब तक की उपलब्धियों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक सरिता जोशी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य विकास अधिकारी ने वेसाइड अमेनिटीज, कलेक्शन सेंटर तथा एग्री सर्विस सेंटर की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त किया जा सकता है तथा स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सकता है। बैठक में खंड विकास अधिकारी उखीमठ अनुष्का, अगस्त्यमुनि सुरेश शाह एवं जखोली सहित REAP के समस्त सहायक प्रबंधक तथा ब्लॉक स्तरीय स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button