उत्तराखंड समाचारधर्म

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया बीबी भाणी का जन्मोत्सव

5 फरवरी को प्रातः 7:00 बजे से 11:30 बजे तक शुकराना समागम सजाया जा रहा है।

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार देहरादून के तत्वावधान में स्त्री सत्संग की और से बीबी भाणी जी का जन्म दिवस कथा -कीर्तन के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। प्रात: नितनेम के पश्चात हज़ूरी रागी भाई सतवंत सिंह ने आसा दी वार का शब्द ” धंनु धंनु धंनु जनु आइआ” का गायन किया। स्त्री सत्संग सभा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार की और से श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ संगतो के साथ मिलकर किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के हजूरी रागी जत्था भाई सतवंत सिंह ने “सतिगुर की सेवा सफल है जे को करे चित लाइ” शब्दों का गायन किया। भाई शमशेर सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की, सरदार गुरबख्श सिंह राजन व सरदार गुलज़ार सिंह द्वारा संगतों को बीबी भाणी जी के जन्मदिवस की बधाई दी गई। मंच का संचालन सरदार दविंदर सिंह भसीन द्वारा करते हुए कहा कि 5 फरवरी को प्रातः 7:00 बजे से 11:30 बजे तक शुकराना समागम सजाया जा रहा है। कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर व प्रशाद ग्रहण किया। स्त्री सत्संग सभा के अध्यक्ष बीबी सतविंदर कौर, बीबी नरेंद्र कौर, बीबी अमरजीत कौर, बीबी गुरबक्श कौर, रणजीत कौर, बीबी बलबीर कौर, बीबी बलविंदर कौर, और सरदार गुरबख्श सिंह राजन अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सरदार गुलज़ार सिंह महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह उपाध्यक्ष, सरदार देवेंद्र सिंह भसीन, गुरप्रीत सिंह जोली, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा सरदार मंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581