उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

भविष्य का रोडमैप तैयार करने के निर्देश

देहरादून। प्रदेहरादून। प्रदेश के जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मंत्री ने कहा कि जलागम विभाग के अंतर्गत अनेकों संभावनाएं मौजूद हैं जिसे देखते हुए आज अधिकारियों को भविष्य का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने होंगे। मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित चाल-खाल, नदी, नाले, गधेरे आदि के पानी का उपयोग में लाने के लिए उचित प्रबंधन की व्यवस्था की जाए तथा इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करते हुए प्रदेश और विभाग को आगे बढ़ाने का काम किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी प्रदेश के विकास कार्यों में उपयोगी साबित हो इस दिशा में प्रदेश सरकार दृढ़संकल्पित है। इस अवसर पर सचिव जलागम प्रबंधन दिलीप जावलकर, प्रोजेक्ट निदेशक कहकशा नसीम तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581