उत्तराखंड समाचार

मंत्री गणेश जोशी ने किया परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग

मंत्री जोशी ने अपने स्कूल के समय के अनुभवों को भी छात्रों के साथ सांझा किए और आगामी परीक्षाओं के लिए उन्हें ज्ञानवर्धक सलाह दी।

देहरादून, 21 जनवरी। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून के किशनपुर स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्रों द्वारा तैयार किए गए पेंटिंग का अवलोकन भी किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने अपने स्कूल के समय के अनुभवों को भी छात्रों के साथ सांझा किए और आगामी परीक्षाओं के लिए उन्हें ज्ञानवर्धक सलाह दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र की हो या प्रदेश की सरकार हो शिक्षा के क्षेत्र में अनेक प्रकार के परिवर्तन हुए है। उन्होंने कहा आज प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा बच्चे देश का भविष्य है निश्चित ही इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित करना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने विद्यालय में विद्युत के लिए एक जनरेटर देने की घोषणा भी की। मंत्री जोशी ने कहा जो भी विद्यालय की मांग होगी उसे पूरा किया जायेगा। गौरतलब है कि 27 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत देशभर के छात्र छात्राओं से शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संवाद करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चंद्र उनियाल, मधु भट्ट, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, संकेत नौटियाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद संजय नौटियाल, कमल थापा, मंजीत रावत, प्रमोद थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581